सलमान खान की ‘सिकंदर’ का टीजर देख फैंस ने पकड़ा माथा, बोले-

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है.फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले टीजर आ गया है. टीजर में सलमान खान एक्शन करते नजर आ रहे हैं. ये टीजर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर सिकंदर को प्रभास की फिल्म सालार की कॉपी भी कहा जा रहा है.

सिकंदर को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्याराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और अंजिनी धवन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. टीजर में रश्मिका की हल्की सी झलक देखने को मिली है.

लोगों को पसंद नहीं आया टीजर
सलमान खान की सिकंदर का टीजर कुछ लोगों को तो बहुत पसंद आ रहा है लेकिन कुछ लोग इसे कॉपी बता रहे हैं. एक यूजर ने प्रभास की सालार की और सलमान की सिकंदर से फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘हर मास्टरपीस की सस्ती कॉपी होती है. दूसरे ने लिखा- ब्रेकिंग #सिकंदर मूवी थलापति विजय की सरकार का रीमेक है. #सिकंदर टीजर उसी राजनीतिक कहानी के बारे में बताता है जो हमने सरकार मूवी में देखी है और यहां तक कि दोनों मूवीज के डायरेक्टर भी एक ही हैं.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]