02 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र जब/नई-किरण(टूटते परिवार को जोडने की एक पहल कार्यक्रम) के तहत महिला थाना द्वारा 02 परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया ।
डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 26.02.2025 को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण(टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है 02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता, उ0नि0 राम नारायण शुक्ला, म0मु0आ0 सविता सिंह, सत्या त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
निस्तारित पत्रावली का विवरण–
1.मुकलावती पत्नी बालजी निवासी तेलियाडीह थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.ममता पत्नी भैया लाल निवासी बसौना थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
