थाना बदलापुर पुलिस द्वारा धारा- 303(2), 317(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के घण्टो के साथ किया गया गिरफ्तार
दिनांक-25.02.2025
थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
थाना बदलापुर पुलिस द्वारा धारा- 303(2), 317(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के घण्टो के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 बृजेश मिश्रा मय हमराह द्वारा 01 अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र बसन्तलाल निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0- 82/2025 धारा- 303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना बदलापुर जौनपुर मे चोरी गए घण्टो के साथ कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक-25.02.2025 को सुबह सरोखनपुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-
1.अनिल कुमार पुत्र बसन्तलाल निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 बृजेश मिश्रा थाना बदलापुर जौनपुर।
2.उ0नि0 रामसमुझ सिंह थाना बदलापुर जौनपुर।
3.का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा थाना बदलापुर जौनपुर।
ADG Zone Varanasi
UP Police
