हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र मंडी क्षेत्र में 31.48 डिग्री अक्षांश और 76.95 डिग्री देशांतर पर था।

इसने बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में किआर्गी के पास भूकंप सात किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र 5 में आता है, जो कि उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]