नेपाली छात्रा की आत्महत्या ने हमारे देश के साथ-साथ पड़ोसी देश को भी किया हैरान, सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला

भुवनेश्वर के KIIT यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की आत्महत्या ने हमारे देश के साथ-साथ पड़ोसी देश को भी हैरान कर दिया है। छात्रा की मौत के बाद KIIT विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम को सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल के लिए न्याय की मांग की।यह मार्च उस दर्दनाक घटना के विरोध में था, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई थी। विश्वविद्यालय के ही एक छात्र पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

छात्रों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह केवल एक छात्रा की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए एक चेतावनी है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए और मांग की कि सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा को इस तरह की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

छात्रों में आक्रोश, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि संस्थान को सुरक्षा के मुद्दे पर अधिक पारदर्शी होना चाहिए। एक छात्र ने कहा, “हम चाहते हैं कि एक स्वतंत्र छात्र संगठन बनाया जाए, जो प्रशासन के प्रभाव से मुक्त हो और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करे। हमें यह जानने का हक है कि हमारे विश्वविद्यालय में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। अगर एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा के साथ ऐसा हो सकता है, तो भविष्य में किसी के साथ भी हो सकता है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]