थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 03 गुमशुदा फोन को बरामद कर किया गया सुपुर्द
थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 03 गुमशुदा फोन को बरामद कर किया गया सुपुर्द-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर नियुक्त सीसीटीएनएस स्टाफ द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाईल को बरामद करते हुए आवेदक को सुपुर्द किया गया। आवेदकगण द्वारा मोबाइल मिलने के पश्चात थाना बक्शा पुलिस का धन्यावाद व्यक्त किया गया।
आवेदकगण का विवरण निम्नवत है-
1.अच्छेलाल पुत्र रामलखन निवासी रसवदिया थाना बक्शा, जौनपुर (Realme C2 किमत करीब 8000 रुपये)
2.रामजीत यादव पुत्र दूधनाथ निवासी दक्षिण पट्टी थाना बक्शा, जौनपुर (OPPO किमत करीब 18000 रुपये)
3.आदर्श यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी धनियामऊ थाना बक्शा, जौनपुर (INFINIX किमत करीब 19000 रूपये)
बरामदगी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2.कम्प्यूटर आपरेटर सुल्तान रसीद (CCTNS प्रभारी) थाना बक्शा जौनपुर।
3.का0 नितेश कुमार गुप्ता (CCTNS) थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
