राजस्थान में भजनलाल सरकार जुलाई तक देगी एक लाख सरकारी नौकरी, सीएम ने किया ऐलान

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। सूबे में भाजपा के नेतृत्व में भजनलाल शर्मा सरकार नौकरियां का पिटारा खोलने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार ने 60 हजार नौकरी दी है।आगामी जुलाई तक एक लाख नौकरी और देंगे।
कुचामन सिटी में शहर के मेगा हाइवे बाईपास स्थित भंवर पैलेस में समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच भंवररामम कड़वा के मूर्ति का अनावरण किया। समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 60 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दे दिए।
राजस्थान भाजपा सरकार ने चार लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जो मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जुलाई तक एक लाख युवाओं-युवतियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
नागौर को राजस्थान की ह्रदय स्थली बताते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के हर कोने में नागौर के लोग काम करते हुए मिल जाएंगे। यहां का युवा, महिला, किसान और मजदूर मेहनती हैं। राजस्थान को आगे बढ़ाने में इनका भी काफी योगदान है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के किसी भी कोने में जाने पर राजस्थान प्रवासियों में नागौर के लोगों की संख्या अच्छी खासी मिलती है। जिन्हें देखकर लगता है कि प्रदेश की मिट्टी की खुशबू हर जगह फैल रही है। ऐसे प्रवासी भाइयों में प्रणाम करता हूं।
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा प्रदेश को इंदिरा गांधी नगर में पानी मिलेगा तो हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, फलोदी और बाड़मेर को भी पानी मुहैया करवाया जाएगा। नागौर को भी नहरी पानी से जोड़ने की योजना पर भजनलाल शर्मा सरकार काम कर रही है।
