महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का भयानक एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल ये हादसा कोतवाली औरैया धनपत अंतर्गत चिरौली में केशव पुर ढाबे के पास हुआ जहां दो रोडवेज बस आपस में टकरा गईं और इसकी चपेट में एक कार भी आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुआ हादसा
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि NH2 हाईवे कोतवाली औरैया धनपत अंतर्गत चिरौली में केशव पुर ढाबे के पास दो रोडवेज बस और एक कार और एक ट्रक आपस में टकरा गए। ये हादसा 13 फरवरी की सुबह हुआ जिसमें कई सारे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर हुई। इसमें बस सवार और कार सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया।
