उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां, पत्नी और बेटे के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई

इस वक्त पूरे देश की नजर प्रयागराज महाकुंभ पर है. 144 साल बाद लगने वाले महाकुंभ में देश-दुनिया से लोग पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां, पत्नी और बेटे के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई.

प्रयागराज में उमड़ रहा है आस्था का जनसैलाब

प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. इस वक्त आलम यह है कि पूरा शहर जाम हो गया है. यहां तक कि प्रयागराज से लगने वाले मध्य प्रदेश के कई जिलों के अलावा कानपुर, फतेहपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर और बनारस में भी जाम लगा हुआ है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]