27 साल बाद 48 सीट और दिल्ली में बीजेपी सरकार?, संसद में भाजपा सांसद ने लगाए मोदी-मोदी नारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की पृष्ठभूमि में पार्टी सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। बीते आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद संसद के वर्तमान बजट सत्र का आज पहला कामकाजी दिन था।सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नारे लगाने लगे। उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।
