02 नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.02.2025 को शांतिभंग करते हुए संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत औड़ी मोड़ व डिबुलगंज से 02 नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम क्रमशः 1. दिलीप पटेल पुत्र अनिल पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुड़िया गांव वार्ड नं0 06 थाना अनपरा सोनभद्र 2. अहमद रज्जाक पुत्र जसमुद्दीन उम्र 28 वर्ष निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को अन्तर्गत धारा 170,126,.135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम – 1.30नि0 राजीव कुमार तिवारी 2.हे0का0 विपिन जायसवाल 3. का0 अजीत कुमार

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]