अनपरा पुलिस टीम द्वारा वारंटी के घर से एक नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार

जनपद में वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुलडोमरी टोला खजुरा से वारंटी के घर से एक नफर वारण्टी रामजियावन पुत्र नर्वदा निवासी खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र मु0नं0 2043/11 रामभजन बनाम कुन्जबिहारी धारा 452,323,504,506 भादवि अपने घर पर परिजनों के साथ मौजूद मिला जो थाना अनपरा के वांछित वारण्टी था, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया तत्पश्चात वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी रेनूसागर क्षेत्र टैगोरनगर नूरिया मोहल्ला पहुँचा तो वारण्टी 1. नुरूल आरफीन पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं0-20 टैगोरनगर नूरिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 2. मनदीप कौर पत्नी नुरूल आरफीन उम्र 32 वर्ष निवासिनी वार्ड नं0-20 टैगोरनगर नुरिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र अपने घर पर मौजूद मिले जिनको माननीय न्यायालय ACJJD-03 SBR जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0 11645/2024 धारा-406,504,506 भादवि बनाम नुरूल आरफीन से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर मा० न्यायालय प्रेषित किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.30नि0 अशोक सिंह 2. हे0का0 विपिन जायसवाल 3. म0का0 निधि 4. का0 अजीत कुमार।
