भोजपुरी दबंग्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 के लिए पूरी तरह तैयार

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (CCL) के लिए कप्तान मनोज तिवारी की अगुवाई वाली टीम पूरी तैयारी में है। इसके तहत नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोजपुरी दबंग्स की नई जर्सी को लॉन्च किया गया, जिसमें टीम के मुख्य खिलाड़ी, आयोजक और स्पोर्टटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद भोजपुरी दबंग्स को स्पॉन्सर कर रही कंपनी भारतराइजिन के डायरेक्टर्स श्री सुशील शर्मा, श्री कनिष्क शील, श्री सुशील मलिक और श्री राहुल मिश्रा मौजूद रहे। इस साल 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में सीसीएल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट और भोजपुरी सिनेमा के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]