वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 8 फरवरी को फीलमची पर देखिए भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह की मच अवेटड फिल्म बड़की भाभी”

फीलमची भोजपुरी एक बार फिर से भोजपुरी के दर्शकों के सामने एक शानदार पारिवारिक फिल्म लेकर आ रही है, जिसका नाम है – ‘बड़की भाभी’। भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह स्टारर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आगामी 8 फरवरी को शाम 5 बजे से फीलमची पर होगा। फीलमची भोजपुरी अब खुद फ़िल्में बनाता है, जो भोजपुरी समाज और संस्कृति को दर्शाती है और इसलिए यहां के दर्शकों के साथ दिल से जुड़ जाती है। फीलमची भोजपुरी की पहली खुद की बनाई फिल्म “सास कमाल बहू धमाल” ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और आज तक दर्शकों की सराहना उस फिल्म के लिए दिखायी दे रही है।
