थाना मीरगंज पुलिस द्वारा 01 तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 07.02.2025
थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर।

थाना मीरगंज पुलिस द्वारा 01 तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मीरगंज के मार्गदर्शन मे उ0नि0 शमीम अहमद खां मय हमराह के साथ जंघई रेलवे स्टेशन तिराहे पर चेकिंग मे मामूर थे कि मुखबिर खास कि सूचना पर दिनांक-06.02.2025 को जंघई रेलवे स्टेशन फाटक के पास से अभियुक्त आकाश सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज निवासी तिलौरा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को एक तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस हिरासत मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.आकाश सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज निवासी तिलौरा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 शमीम अहमद खां थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर।
2. हे0का0 रविन्द्रनाथ यादव, का0 राजू चौहान थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]