सोनभद्र:नपं. के नाली निर्माण कार्य को रोके जाने के दौरान विवाद ,निजी कंपनी पर लगा मारपीट का आरोप
सोनभद्र:नपं. के नाली निर्माण कार्य को रोके जाने के दौरान विवाद ,निजी कंपनी पर लगा मारपीट का आरोप

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला – थाना चोपन क्षेत्र के डाला स्थित वार्ड नंबर 2 में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को निजी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर विवाद । मलिन बस्ती के स्थानीय निवासियों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट गाली गलौज जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है ।

बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस चौकी में हजारों की संख्या में मलिन बस्ती की महिलाएं पुरुष सहित पहुंचे लोगों ने स्थानीय निजी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर आरोप लगाते पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया गया कि नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण का कार्य वार्ड नंबर 2 में कराया जा रहा है जिसे स्थानीय निजी सिमेंट कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नाली निर्माण कार्य को रुकवाया जाने लगा । जिसपर पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि यह कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है कार्य रोकने के लिए आप लोग नगर पंचायत प्रशासन से बात कीजिए जिस पर मौजूद निजी कंपनी के कर्मचारी नाराज होकर मारपीट करने लगे इस

दौरान एक नाबालिक लड़के को भी मारपीट कर चोटिल कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं से अभद्र व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गली गलौज व मारपीट किया गया ।
घटना के बाद पहुंची नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने बताया कि निजी कंपनी के अधिकारियों को नगर प्रशासन से बैठकर बात करनी चाहिए थी मौके पर जाकर वाद विवाद करना उचित नहीं है । घटना को लेकर स्थानीय लोगों के साथ नपं.अध्यक्षता द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी पत्र सौंपा गया है ।
घटनास्थल पर पहुंची सिटी सीओ चारु द्विवेदी द्वारा बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है । वही मामले को लेकर निजी कंपनी के संबंधित अधिकारी बन्ने सिंह राठौर से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर कॉल किया गया पर उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया ।
