म्योरपुर जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन
थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

आज दिनांक 05.02.2025 को मासिक साइबर जागरूकता के क्रम में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “ साइबर अपराध से बचाव ” के विषय पर बिड़ला इण्टर कालेज म्योरपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर द्वारा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध कितने प्रकार से होते है, सोशल मीडिया व ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट सिस्टम जैसे- सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने

वाले फ्रॉड, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पॉलिसी, चिट फण्ड, लॉटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, OLX के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर उनके बचाव के उपाय सुझाये गये ।

*साइबर अपराध से बचने के टिप्स-*
1.अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
2.मजबूत पासवर्ड बनायें।
3.सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
4.ऑनलाइन इस्कीम और लॉटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें।
5.पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।
