दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी में हुए एक हंगामे के संबंध में मामला दर्ज किया है।आतिशी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस पर सीएम आतिशी ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

किस मामले में दर्ज हुई FIR?

बता दें कि घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री आतिशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार करने के लिए गोविंदपुरी क्षेत्र में पहुंचीं। यह घटना 4 फरवरी को सुबह 12:30 बजे के आस-पास की है, जब वह कालकाजी से AAP उम्मीदवार के रूप में 50-70 लोगों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग की ओर जा रही थीं। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने चुनाव प्रचार का समय खत्म होने पर उन्हें आदर्श आचार संहिता के तहत प्रचार बंद करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके, सीएम आतिशी और उनके समर्थकों ने प्रचार जारी रखा, जिसके बाद गोविंदपुरी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता और अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]