US Plane Crash में 67 लोगों की हुई मौत, अब तक 55 शव बरामद……

अमेरिका में घातक विमान हादसा हुआ था जिसमें 67 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद अब तक 55 मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी के ऊपर बीते सप्ताह बुधवार को यह हादसा हुआ था। यह प्लेन हादसा अमेरिका में 2001 के बाद हुए अब तक के सबसे घातक हवाई हादसों में से एक है।वाशिंगटन डीसी के अग्निशमन एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रमुख जॉन डोनेली ने कहा है कि गोताखोर अब भी इस दुर्घटना में मारे गए 12 लोगों के शवों की तलाश कर रहे हैं। बचाव कर्मी सोमवार सुबह तक पोटोमैक नदी से मलबा उठाने की तैयारी में हैं।
