टी-20 सीरीज में उपजा कनकशन सब्सटीट्यूट विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा…….

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में उपजा कनकशन सब्सटीट्यूट विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुणे में खेले गए चौथे टी-20 मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कनकशन सब्सटीट्यूट बनाने के मामले पर अब ICC मैच रेफरी और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी क्रिस ब्रॉड ने भी निराशा जाहिर की है.कनकशन सब्सटीट्यूट विवाद में माइकल वॉन और केविन पीटरसन जैसे इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों के बाद अब क्रिस ब्रॉड भी कूद पड़े हैं. इस मामले में उन्होंने ICC को लताड़ लगाई है. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘इस तरह की स्थितियों को रोकने के लिए निष्पक्ष मैच अधिकारियों की नियुक्ति शुरू हुई थी. आईसीसी फिर से पक्षपात और करप्शन के पुराने तरीकों पर क्यों लौट रहा है?’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]