राजस्थान में साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही……

राजस्थान में साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जिसे लेकर यहां पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. श्रीगंगानगर जिले में एक ऐसे ही साइबर फ्रॉड की घटना का खुलासा हुआ है.जिसमें 2000 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया गया है. इस ठग का सरगना करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है.श्रीगंगानगर थाना सदर पुरानी आबादी और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड का खुलासा कर सरगना अजय आर्य पुत्र लाजपत निवासी अंबिका सिटी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है. आरोपी और इसके साथियों के विरुद्ध प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर फ्रॉड की हजारों शिकायतें दर्ज हैं और यह कैप्प्मोरेफस कंपनी का डायरेक्टर मुख्य सरगना है.
