दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या बोले आदित्य ठाकरे……

दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज होती जा रही है. चुनावी बिगुल बजते ही समाजवादी पार्टी (SP) और तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन देने की बात कही.आदित्य ठाकरे ने कहा, “कई आरोप लगाने की कोशिश हुई है, लेकिन पिछले 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने दिखाया कि सरकार कैसे चलाते हैं. केजरीवाल ने पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल के क्षेत्र में अच्छा काम किया है. दिल्ली अहम राज्य है, जिसने काम किया है उसे ही जनता जिताएगी. ऐसी हमारी उम्मीद है, ऐसा मेरा विश्वास है.”
