प्रयागराज जाने वाले वाहनों को प्रशासन ने रोका स्थानीय लोगों ने खाना पानी की व्यवस्था अपने स्तर से किया

प्रयागराज जाने वाले वाहनों को प्रशासन ने रोका स्थानीय लोगों ने खाना पानी की व्यवस्था अपने स्तर से किया

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज झारखंड उत्तरप्रदेश के बार्डर पर प्रयागराज जा रही सारे वाहनों को रोक दिया है जिससे बार्डर पर वाहनों का लंबा लाइन लग गई है , स्थिति मौनी अमावस्या से पहले ही रोड भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसे देखते हुये सोनभद्र प्रशासन द्वारा कुंभ में जाने लाले वाहनों को प्रवेश पर लगाये गये रोक में कब ढील दिया जाएगा कुछ कह पाना मुश्किल है ,

बता दें कि कुंभ में मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान को लेकर देशभर से बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए सोनभद्र प्रशासन कदम उठाया है विंढमगंज में सैकड़ों गाड़ीयां रुकी है आसाम, कोलकाता, उड़ीसा, झारखंड, व बिहार के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को रोक दिया है विंढमगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जब तक ऊपर से आदेश नहीं आता तब तक कोई भी वाहन प्रयागराज जाने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा, वहीं देर शाम तक गाड़ियों का आना जारी था और सभी गाड़ियों को विंढ़मगंज खेल ग्राउंड छठ घाट पर सभी को

रोका जा रहा था स्थानीय लोग सन क्लब सोसायटी के सदस्य पदाधिकारी तथा कई संगठनों के लोग मदद में लगे हैं। भारी संख्या में लोगों को रहने से क्षेत्र में चर्चा का विषय है वहीं अरविंद गुप्ता ने बताया कि हम लोग अपने स्तर से श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं कोई भी आवश्यकता हो हमसे संपर्क कर सकते हैं हर मदद करने की पूरी कोशिश की जाएगी वहीं दोपहर में अरविंद गुप्ता के अगुवाई में श्रद्धालुओं को खिचड़ी पानी इत्यादियों का व्यवस्था किया गया जिसमें धरती डोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, सलैयाडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, सन क्लब सोसायटी के संयोजक अजय गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत,अविनाश कुमार अग्रवाल,जितेंद्र शर्मा,मनु केशरी,उदय जायसवाल, मुन्ना केसरी,अमल जायसवाल पवन रजक, अमन जयसवाल,वीरेंद्र गुप्ता, सुमन गुप्ता इत्यादि लोगों के सौजन्य से भोजन की व्यवस्था की गई तथा अन्य व्यवस्थाओं के भी देखरेख किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]