तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर दुख जताया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर दुख जताया और कहा कि उनकी सरकार सभी आवश्यक सहायता वहां पहुंचाने के लिये तैयार है।आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार को घायलों के लिए उचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए और इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों की भी मदद करनी चाहिए।
महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों तीर्थयात्री पवित्र स्नान के लिए पहुंचे और बुधवार को स्नान के दौरान धक्का-मुक्की के बीच यहां भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए हैं।
