दो कारोबारियों के आवासों पर आज सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की…..

कर्नाटक के बेलगावी में दो कारोबारियों के आवासों पर आज सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। विनोद दोड्डनवर और पुष्पदंत दोड्डनवर के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।आयकर विभाग की टीम की यह कार्रवाई गोवा और बेंगलुरू दोनों ही स्थानों पर की जा रही है। दोड्डनवर का परिवार बेलगावी की मशहूर बिजनेस फैमिली है। दोनों व्यवसायियों का घर तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है। बता दें कि आयकर विभाग की टीम की छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है।
