सोनभद्र:डालापीपर के ग्रामीणों ने विद्युतीकरण की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी को राज्य मंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र:डाला पीपर के ग्रामीणों ने विद्युतीकरण की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी को राज्य मंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) दुद्धी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत डालापीपर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी विजय यादव को रविवार की सुबह 10:00 बजे राज्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
सोनभद्र जनपद के अतिदुरुह ग्राम पंचायत डालापीपर, बहेराडोल,खोखा,पकडेवा, के ग्रामीण आज भी बिजली को तरस रहे हैं।

आजादी के इतने दशक बीत जाने के बाद भी यहां के आदिवासी ढीबरी युग में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस विषय में अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अधिकारी है कि ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। यह जनपद राज्य मंत्री का गृह क्षेत्र है। जहां ग्रामीण बिजली को तरस रहे हैं एक तरफ सरकार 24 घंटे हर घर बिजली की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर डाला पीपर के ग्रामीण बिजली को तरस रहे हैं। आजादी के बाद आज तक बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली नहीं होने के कारण ग्राम वासियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छात्रों की पढ़ाई, किसानों की समस्या, इत्यादि अनेक प्रकार की समस्याएं से ग्रामीण जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सन 2018-19 में इस ग्राम पंचायत में विद्युतीकरण को लेकर कुछ खंम्भे गाड़े गए हैं, लेकिन उसमें तार नहीं खींचा गया।
ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए युवा समाजसेवी विजय यादव की अध्यक्षता में डाला पीपर के पंचायत भवन में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी व्यथा सुनाई। हृदय सम्राट विजय यादव ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होकर हर संभव प्रयास कर राज्य मंत्री से मिलकर डाला पीपर, बहेराडोल,खोखा,पकडेवा,भवानी कटरिया, रानीताली पूर्व के ग्रामीणों को बिजली पहुंचाने का संघर्ष करने का ऐलान किया। अपने वक्तव्य में विजय यादव ने कहा हम ग्रामीणों के साथ तब तक संघर्ष करते रहते रहेंगे जब तक की क्षेत्र के आदिवासियों को बिजली उपलब्ध नहीं हो जाता। गरीबों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले पनारी समाज सेवक विजय यादव के साथ करीब सैकड़ो ग्रामवासी महिला पुरुष एकत्रित होकर राज्य मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन।
इस अवसर पूर्व प्रधान दयाशंकर यादव जी, पूर्व प्रधान गिरदावल खरवार जी ,वन समिति अध्यक्ष डाला पीपर राम बच्चन जी, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य भारत अगरिया जी, ग्राम पंचायत सदस्य संतोष यादव जी, सुघरी,गोपीचंद ,शिव प्रसाद, बसंत ,लीलावती देवी ,कौशल्या, अमरनाथ ,रामदुलारे ,कबूतरी, लालमन ,रामगुलाब, रामलाल, देवलाल, कबूतरी ,गीता देवी, अनीता देवी ,अनिता कुमारी ,उषा देवी ,चांदनी, राजकुमारी, पानमती, देवलाल, फुलझरिया देवी सैकड़ो लोग मौजूद है आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
