अश्लील वीडियो वॉयरल करने के मामले में 4 के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

अश्लील वीडियो वॉयरल करने के मामले में 4 के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी| कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में चार लोंगो के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है|
क़स्बा इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि क़स्बा निवासी एक पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने चार लोंगो के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है | पीड़िता की माँ आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो वॉयरल कर दिया है| मामले में पीड़िता की माँ के तहरीर पर क़स्बा निवासी धर्मेंद्र ,उसकी पत्नी ,पुत्र व पुत्री के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]