अरविंद केजरीवाल पर हमला, फेंके गए पत्थर, AAP ने परवेश वर्मा पर लगाए आरोप

दिल्ली में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद सभी सियासी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार अभियान में जुटी हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।
आप का कहना है कि परवेश वर्मा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। AAP सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। पत्थर से अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। यह परवेश वर्मा के गुंडों की करतूत है और स्थानीय लोगों ने भाजपा के गुंडों को भगाया।
