समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाई और तस्वीरें भी शेयर की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाई और तस्वीरें भी शेयर की.

तस्वीरें शेयर कर कन्नौज सांसद ने लिखा- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद. जानकारी के अनुसार सपा चीफ ने उत्तराखंड स्थित हरिद्वार में स्नान किया

बता दें उत्तराखंड के हरिद्वार में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को हर की पौड़ी पर गंगा में पवित्र डुबकी लगाई. धर्म यात्रा महासंघ, पुण्यदायी अभियान सेवा समिति, अग्रसेन घाट समिति समेत विभिन्न संगठनों की ओर से यहां कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया. भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालु सवेरा होने से पहले ही हर की पौड़ी पर एकत्रित होने लगे. श्रद्धालुओं ने कहा कि भले ही बहुत ठंड थी, लेकिन वे मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान का मौका नहीं छोड़ सकते थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]