मथुरा श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई. बस में आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.यह घटना मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित पानी गांव संपर्क मार्ग की है. जहां श्रद्धालुओं की बस अचानक धू-धू कर जलने लगी, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया. हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
तेलंगाना से आए थे श्रद्धालु
दरअसल, तेलंगाना से श्रद्धालुओं का एक समूह बस के जरिये ब्रज दर्शन के लिए मथुरा आया था. हादसे के समय श्रद्धालुओं की बस पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में खड़ी थी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बस का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. बस में लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
