ओबरा पुलिस द्वारा धारा 82/83 सीआरपीसी से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

थाना ओबरा पुलिस द्वारा धारा 82/83 सीआरपीसी से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 13.01.2025 को काफी समय से

फरार चल रहे 82/83 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शिवकुमार पुत्र मन्धारी कहार निवासी सडकी थाना मझियाव जनपद गढवा झारखण्ड उम्र करीब 58 वर्ष जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा मु0नं0 291/19 धारा 401 भादवि में निर्गत एनबीडब्लू 82/83 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी समय 11.30 बजे पर ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शिवकुमार पुत्र मन्धारी कहार निवासी सडकी थाना मझियाव जनपद गढवा झारखण्ड उम्र करीब 58 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रामसिंह यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]