अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क साभाकार कक्ष में की गयी एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क साभाकार कक्ष में की गयी एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के संबंध मे बनायी गई कार्ययोजना

आज दिनांक 13.01.2025 को पुलिस लाइन चुर्क,जनपद सोनभद्र के सभागार कक्ष में पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0(लखनऊ) के आदेश व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमीर मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न की गई।

उक्त बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के बारें में, जे0जे0एक्ट0 ,पॉक्सों एक्ट के मुकदमों में पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने व पॉस्को के मामलों में प्रारूप(क) व प्रारूप(ख) भरने तथा किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत सम्मन तमिला, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के समक्ष आ रही समस्याएं इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला प्रोवेशन कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, बाल गृह बालिका, वन स्टॉप सेन्टर थाना एएचटीयू, एसजेपीयू निरीक्षक आरपीएफ थाना चोपन व सभी थाने के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]