बिहार के सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर एक महिला हादसे का हुई शिकार

बिहार के सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर सोमवार (06 जनवरी, 2025) की सुबह एक महिला हादसे का शिकार हो गई. 23 वर्षीय गर्भवती महिला सुबह करीब 8:30 बजे लहेरियासराय-सहरसा मेमू ट्रेन के नीचे फंस गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल भी हो गई. महिला की पहचान ललितग्राम थाना क्षेत्र के नया ग्राम टेंगरी निवासी सत्य नारायण कुमार की पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है.घटना के बाद आरपीएफ और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 35 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में महिला को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
लोगों की मदद से बची महिला की जान
निर्मली एचपीएस कॉलेज के छात्र कृष्णा और एक प्ले स्कूल के निदेशक मोहम्मद आशिक ने जोखिम उठाकर ट्रेन के नीचे दबी महिला को बचाया. दोनों ने बिना समय गंवाए महिला को बाहर निकालने के लिए जी-जान से प्रयास किया.
