पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त सवार तीन चालक दल के सदस्यों की मौत

गुजरात के पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के अंदर सवार तीन चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।गुजरात के पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के अंदर सवार तीन चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।गुजरात के पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के अंदर सवार तीन चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की पहचान एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं पोरबंदर एसपी भागीरथ सिंह जड़ेजा ने बताया कि चालक दल के तीन सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है। तीनों सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कमला बाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेश कनमिया ने दी जानकारी
कमला बाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेश कनमिया ने पुष्टि की कि तीनों की अस्पताल में मौत हो गई। टना के तुरंत बाद, कोस्टगार्ड के एन्क्लेव और हवाईअड्डे के पास की फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। हेलीकॉप्टर में आग लगने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, ताकि दुर्घटना से और अधिक नुकसान न हो।
एएलएच ध्रुव द्वारा विकसित दोहरे इंजन वाला यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है। बता दें कि यह हेलीकॉप्टर तटरक्षकों के बेड़े में ज्वाइन करवाया गया था। इसे लोगों की मदद औऱ सैन्य उपयोगिता में प्रयोग किया जाता है।
2002 में हुआ था शामिल
ध्रुव 2002 से सेवा में हैजो परिवहन, खोज और बचाव, चिकित्सा निकासी, टोही और पनडुब्बी रोधी युद्ध सहित कई मिशन में इसका अधिकांश उपयोग किया जाता है।
अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के पीछे मौसम, तकनीकी खराबी या और किसी अन्य कारण हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
