हरियाणा के सोनीपत में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए

हरियाणा के सोनीपत में आज सुबह 9: 42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया।NCS ने बताया कि भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 09:42 बजे आया। भूकंप 28.82 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.90 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
