सोनभद्र: बहुजन समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र: बहुजन समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनटी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र/ बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को रामलीला मैदान से पैदल मार्च निकालकर जिला स्तरीय विरोध एवं धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय जिलाधिकारी कार्यालय रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में की गई ।
अध्यक्षता श्री बी0सागर जिलाध्यक्ष बसपा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विनोद बागड़ी साहब मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल।विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी मंडल प्रभारी गण मिर्जापुर मंडल क्रमशः श्री राम विचार गौतम जी , श्री अविनाश शुक्ला जी ,श्री डॉक्टर ओपी मौर्य जी ,जिला प्रभारी गण क्रमशः पन्नालाल जी, कमलेश गोंड जी, अशोक सागर जी , प्रेमनाथ गौतम जी शेषधर पाल जी , जमुना चौधरी जी संजय गोंड जी प्रभारी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अत्याचार एवं समाज के हर वर्ग जाति धर्म का शोषण व अपमानित करने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे इस सरकार के सांसद मंत्रियों की गंदी मानसिकता समाज के साथ-साथ देश में महापुरुषों के भी खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विषय में गलत बयान बाजी की वजह से पूरे देश में विरोध प्राप्त है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के हर धर्म जाति समाज दलित शोषित वंचित पशु पक्षी से लेकर सभी को समान अधिकार देने का काम किया

करोड़ों करोड़ों दलितों वंचितों शोषितों के मसीहा रहे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बारे में जो टिप्पणी किया गया है इसको बहुजन समाज एवं सर्व समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व राज्यसभा सांसद परम आदरणीय मा0 बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को बहुजन समाज पार्टी पूरे देश में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध किया । एवं जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बी0सागर साहब ने कहा कि भाजपा सिर्फ दलित शोषित वंचित पिछड़ा समाज का वोट वोट लेने के लिए बाबा साहब याद आते हैं ।उनके सामने नतमस्तक होकर बहुजनों का हितैषी बनने का नाटक करते हैं ।सदन में जाने से पहले मगरमच्छ के आंसू बहाने का काम करते हैं। ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है ऐसी गंदी मानसिकता वाले सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ।तभी समाज में हर लोगों का मान सम्मान सुरक्षित रह पाएगा। डॉ आओ पी मौर्य ने कहा कि जो बयान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिया गया उसे पुन वापस लेना चाहिए नहीं तो बहुजन समाज पार्टी आने वाले समय में प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी
रामविचार गौतम साहब ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बाल दौलत आज अमित शाह गृहमंत्री के पद पर आसीन है लेकिन सत्य के नशे में मदमस्त होकर मर्यादा को भूलने का काम की सर में आनी चाहिए कि किसी महापुरुष के बारे में हम कैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं अमित शाह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और केंद्र सरकार को चाहिए कि पार्टी के बर्खास्त कर सदस्यता निरस्त करें।
बारी-बारी से सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लोग जाति धर्म मजहब वर्ग संप्रदाय के नाम से लोगों को लड़ा कर सिर्फ वोट लेने का काम करते हैं।इस तरह की सोच के लोग किसी के हितैषी नहीं है ।यह सरकार उद्योगपतियों के हाथ में हैं यह दलित विरोधी है ऐसी सरकारों को करारा जवाब देना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग वीरेंद्र एड0 , कृष्ण कुमार गिरी उर्फ़ टाम बाबा, प्रीतम गिरी ,रामचंद्र रत्ना ,राम लखन देहाती ,बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, अवधेश विश्वकर्मा, प्रदीप पांडे ,पवन प्रधान, गोपाल दास कौशल, राजकुमार गुप्ता,मुन्ना भारती , राजकुमार वर्मा , महेंद्र सेन,जनार्दन पटेल संदीप भारती ,अनीश भारती, प्रभारी बाबूराम प्रजापति ,चंद्रकांत भारती ,नारद राव संजय कनौजिया विकास कुमार राव साहित्य हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]