दुद्धी पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद इंडक्सन चुल्हा व एक बंडल बिजली का तार व 605 रुपया नगद बरामद
थाना दुद्धी पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद इंडक्सन चुल्हा व एक बंडल बिजली का तार व 605 रुपया नगद बरामद
थाना दुद्धी पर दिनांक 09.11.2024 को वादी अनुप कुमार कुशवाहा पुत्र रमाकान्त प्रसाद निवासी गढवा, झारखण्ड हालपता रजखड, थाना दुद्धी जिला सोनभद्र द्वारा थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-209/2024 धारा 305(A), 331(4), 317(2) BNS बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि दिनांक 09.11.2024 अभियुक्त गण द्वारा वादी मुकदमा का एक अदद इंडक्सन चुल्हा व एक बंडल बिजली का तार व 605 रुपया नगद चोरी किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.12.2024 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद इंडक्सन चुल्हा व एक बंडल बिजली का तार व 605 रुपया नगद बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01- जसमुद्दीन उर्फ जसमु मियां S/o रमजान मियां निवासी खाला थाना धुरकी जिला गढवा झारखण्ड हाल पता वाडर्फनगर थाना बसन्तपुर जिला रमानुजगंज ,छत्तीसगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष।
02- रुस्तम अन्सारी S/o इसरार अन्सारी निवासी धुरकी थाना धुरकी जिला गढवा झारखण्ड उम्र 24 वर्ष ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2-उ0नि0 संजय सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 शिवकुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
4- का0 अंकुर तिवारी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
