जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा में हुए एलपीजी गैस टैंकर हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 14 हो गई

राजस्‍थान की राजधनी जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा में 20 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर हुए एलपीजी गैस टैंकर हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है।अधिकांश शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई। मृतकों में महिला कांस्‍टेबल अनीता मीणा भी शामिल थीं, जिसके शव की पहचान उसके पैर की बिछिया से हुई है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह अजमेर रोड पर भांकरोटा में दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल के पास एलपीजी गैस से भरा टैंकर यू-टर्न ले रहा था तब उसे कंटेनर ने टक्‍कर मार दी, जिससे टैंकर में ब्‍लास्‍ट हो गया और गैस रिसाव के बाद आग लग गई। आग ने जयपुर-अजमेर हाईवे पर अन्‍य 38 वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्‍हीं में से एक स्‍लीपर बस थी, जो उदयपुर से जयपुर आ रही थी। बस में अनीता मीणा समेत 34 यात्री सवार थे।

जयपुर के दूदू की रहने वाली थीं अनीता मीणा

28 साल की अनीता मीणा मूलरूप से जयपुर के दूदू की रहने वाली थी। आरएसी में कांस्‍टेबल अनीता मीणा दूदू से बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए चैनपुरा जा रही थीं। रास्‍ते में हादसे का शिकार हो गई। स्‍लीपर बस का मुख्‍य दरवाजा बंद होने के कारण अनीता मीणा भी बाहर नहीं निकल सकी और बस में ही जिंदा जल गई। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। अनीता मीणा के शव को अन्‍य शवों के साथ जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल के मुर्दाघर लाया गया।

एसएमएस अस्‍पताल की मोर्चरी में लाए अधजला शव

सवाई मानसिंह अस्‍पताल के मुर्दाघर के चौक में अनीता मीणा का अधजला शव रखा हुआ था। इसी दौरान अनीता जिस बस में बैठी थी, उसके एक्‍सीडेंट की खबर पाकर उसका पति कन्‍हैया मीणा एसएमएस अस्‍पताल पहुंचा। उसे डॉक्‍टर ने बताया कि एक महिला का शव पड़ा है, मगर उसकी शिनाख्‍त नहीं हो पा रही है। कन्‍हैया लाल मीणा ने पत्‍नी अनीता मीणा के पैरों की बिछिया देखकर उसके शव की शिनाख्‍त की।

पत्‍नी अनीता के शव को हाथ भी नहीं लगाया पाया पति कन्‍हैया लाल मीणा

कन्‍हैया लाल मीणा ने बताया कि पत्‍नी अनीता रोज सुबह बस से जयपुर के चैनपुरा में आती थी। जयपुर टैंकर हादसे के बाद उसने अनीता को फोन किया तो उससे सम्‍पर्क नहीं हो पाया था। वह जयपुर टैंकर हादसा स्‍थल पहुंचा तो पता चला कि घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल ले जाया गया है। वह एसएमएस अस्‍पताल आया तो महिला के अधजले शव की जानकारी मिली, जो पत्‍नी अनीता मीणा का था। कन्‍हैया लाल मीणा ने पत्‍नी अनीता मीणा के शव को हाथ लगाना चाहा तो पुलिस ने उसे रोक दिया, क्‍योंकि शव को हाथ लगाना भी संभव नहीं था।

जयपुर टैंकर हादसे के मृतकों की सूची

1. अनीता मीणा (28), मोजमाबाद दूदू जयपुर

2. हरलाल (27), राजपुरा सीकर

3. शहाबुददीन रायबरेली, उत्‍तर प्रदेश

4. शाहिद, उदयपुर

5. राधेश्‍याम चौधरी, बालमुकंदपुरा सांगानेर

6. महेंद्र परबतसर नागौर

7. शाहिद सूरजपोल उदयपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]