कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत ।

छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक ।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के नेतृत्व में आयोजित परामर्श केन्द्र में 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी-

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र* के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र, श्री कालू सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15.12.2024 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई । काउंसलिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]