तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से सबरीमला के 15 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल

केरल के पथनमथिट्टा जिले के कनमाला क्षेत्र में सोमवार को तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से सबरीमला के 15 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों को तुरंत नजदीकी एरुमेली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”बताया जा रहा है कि वे सबरीमला में दर्शन के लिए जा रहे थे। अभी हमें यह पता करना है कि वे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश या तेलंगाना.. कहां से हैं।”
अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब तीर्थयात्री सड़क के किनारे एक भोजनालय के पास खड़े थे। पुलिस ने बताया कि कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार सबरीमला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासी ने कहा कि यह एक ऐसी जगह है जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। स्थानीय निवासी ने यह भी मांग की कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेलंगाना के रहने वालों का एक समूह सबरीमाला मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था। बताया जाता है कि कार का अगला टायर फट गया कार जिससे यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीर्थयात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई।
