MVA विधायकों के विधानसभा में शपथ नहीं लेने के एक दिन बाद शरद पवार सोलापुर के मारकड़वाड़ी गांव पहुंच गए

महाराष्ट्र की राजनीति में ईवीएम पर बवाल मचा हुआ है। MVA विधायकों के विधानसभा में शपथ नहीं लेने के एक दिन बाद शरद पवार रविवार सुबह सोलापुर के मारकड़वाड़ी गांव पहुंच गए।

अंबाला के 10 गांवों में इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा बंद। पल पल की जानकारी
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, किसान आज दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। शुक्रवार को पुलिस द्वारा दिल्ली मार्च कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया था। किसानों ने केंद्र सरकार से बातचीत करने की मांग की थी।

पंधेर ने कहा कि हमने सुना है कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर जा रहे हैं। हम पंजाब के किसानों से राज्य में उनके प्रवेश का विरोध करने का आह्वान करते हैं।

सीरियाई राष्‍ट्रपति बशर असद देश छोड़कर भागे। सीरियाई विद्रोहियो का होम्स शहर पर कब्जा। अलेप्पो समेत कई शहरों पर भी विद्रोहियो ने किया कब्जा। विद्रोहियो ने सिडनाया जेल से कैदियों को रिहा कराया। ट्रंप ने सीरिया की लड़ाई से अमेरिका को दूर रहने को कहा

महाराष्‍ट्र में EVM पर बवाल। सोलापुर के मारकड़वाड़ी गांव पहुंचे शरद पवार। ग्रामीणों ने ईवीएम पर जताया था शक। लोगों से करेंगे बात। एडिलेड में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का टारगेट दिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट लेकर भारत को 175 रनों पर समेटा। हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया जिससे टीम पारी की हार से बच गई।ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दिन-रात्रि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रन के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रन पर समेट दिया। पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को 295 रन से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

एनसीपी एससी विधायक उत्तम जानकर शरद पवार की उपस्थिति में मंच से ही किया इस्तीफे का एलान। वे हाल ही में मालसिरस सीट से जीते थे चुनाव। मरकडवाड़ी गांव में बैलेट पेपर के जरिए ट्रायल वोटिंग कराने के मामले में पुलिस ने उत्तम जानकर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले MVA नेता नाना पटोले, भास्कर जाधव, अस्लम शेख और विजय वेट्‍टीवार।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 101 किसानों का एक समूह शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रविवार को दोपहर 12 बजे फिर से पैदल मार्च शुरू करेगा। पंजाब के सीमा क्षेत्र में आने वाले शंभू बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अंबाला जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा को 9 दिसंबर तक निलंबित कर दिया।

महाराष्ट्र में विपक्षी एमवीए के सदस्यों ने रविवार को नवगठित विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। विपक्षी दलों के विधायकों ने हाल ही में हुए राज्य चुनावों में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था।

कांग्रेस नेता नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार व अमित देशमुख, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के नेता जितेंद्र अव्हाड और शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे सहित कुछ विधायकों ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद शपथ ली।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]