CISF इकाई NTPC रिहंद को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित फायर टेंडर का उद्घाटन किया गया

आज दिनांक 30.11.2024 को CISF इकाई NTPC रिहंद को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित फायर टेंडर का उद्घाटन किया गया।

संवाददाता रितेश शर्मा

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल/CISF ईकाई आरएचटीपीपी रिहन्द में फायर टेंडर का उद्घाटन श्रीमती शांति.जी. जयदेव सीआईएसएफ महानिरीक्षक महोदया पूर्वी सेक्टर- रांची एवं श्री गोपाल दत्त कमांडेंट सीआईएसएफ़ ,श्री प्रदीप कुमार ईकाई प्रभारी,श्री आलोक कुमार चौधरी सहायक कमांडेंट/अग्नि ,NTPC संयंत्र के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन ,श्री ब्रिज किशोर पाण्डेय ,अपर महाप्रबंधक सेप्टी,श्री जिम्मी जोसेफ ,अपर महाप्रबंधक परिचालन ,श्री मोतीलाल केऔसुब के बल क्रमिक के साथ एनटीपीसी कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया । इस मौके पर उन्होंने फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती शांति जी जयदेव सीआईएसएफ महानिरीक्षक पूर्वी सेक्टर- रांची ने कहा कि हमे आपदा आने के बाद अपने रिस्पांस टाइम को कम करना होगा अगर ये समय घटेगा तो हम ज्यादा से ज्यादा जन और धन हानि को रोक पाने में कामयाब रहेंगे।
श्रीमती शांति जी जयदेव सीआईएसएफ महानिरीक्षक पूर्वी सेक्टर- रांची ने कहा कि फायर फाइटर और विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थी को आग से बचने के न केवल तरीके सिखाएं बल्कि इनके कारकों के प्रति भी उन्हें जागरूक करें।महानिरीक्षक महोदया ने इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। फायर सेवाओं के लिए इससे पहले 05 फायर टेंडर मौजूद थे। आज नए शामिल किए गए फायर टेंडर को मिलाकर कुल संख्या 06 हो गई।जिससे NTPC रिहंद के संयंत्र के साथ -साथ संयत्र के आसपास विस्थापित ग्रामीणो में आग लगने से होने वाले नुकसानों को रेाकने में मदद मिलेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]