मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान
थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30-11-2024 को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) सोनभद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
आज अभियान के दौरान विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना ओबरा अन्तर्गत कस्बा में एक आठ वर्ष नाबालिक बालक को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया व समिति के आदेश से संस्था मे आवासित कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक (AHTU) राम जी यादव द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के साथ ही स्ट्रीट चिल्ड्रेन के चिन्हांकन व पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है और सड़क / फुटपाथ पर रहने जैसी परिस्थितियों में रहने वाले ऐसे सभी बच्चों की वास्तविक संख्या के डाटा को बाल स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दूबे द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं।
रेस्क्यू टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर सुधा गिरी, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।
