लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यहां लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज के बताए जा रहे हैं।
पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना तिर्वा क्षेत्र के तहत 196 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जा रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें कुल 6 लोग सवार थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 डॉक्टरों की मौत
थाना तिर्वा पुलिस की ओर से तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। 1 व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में मृतक डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। भीषण सड़क हादसे में डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की मौत हुई है।
