सांसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज, विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू की

सांसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज बुधवार को फिर से शुरू हुई, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. पहले लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई फिर राज्यसभा 11.30 तक के लिए स्थगित की गई. राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार जब शुरू हुई तब गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले सत्र का पहला दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था.बाद में लोकसभा भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. पहले दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और सांसदों के हंगामे की वजह से स्थगित करनी पड़ गई. संसद के दोनों सदनों में अडाणी मामले पर चर्चा और उत्तर प्रदेश के संभल में हुए दंगे को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से सरकार को घेरने की संभावना है. सत्र के पहले दिन कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस भी हुई थी. संसदीय कार्यवाही के दौरान दोनों सदनों की कुल 19-19 बैठकें आयोजित होनी हैं. सरकार ने जारी सत्र में वक्फ (संशोधन) विधेयक समेत 16 विधेयकों की सूची तैयार की है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]