पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका……

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन स्थल को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच विवाद खड़ा हो गया है. BCCI ने पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के आयोजन से साफ इनकार कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस मामले में फैसला लेने में दुविधा का सामना करना पड़ रहा है.PCB प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान में ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन के पक्ष में हैं, लेकिन यह अब मुश्किल नजर आ रहा है. ICC ने PCB को हाइब्रिड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया है, जिसके तहत भारत के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे. हालांकि, PCB ने इस मॉडल पर विचार करने से पहले इसके असर को लेकर सोच विचार शुरू किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]