BJP विधायक सतपाल जांबा ने निकाले ऐसे घटिया शब्द…….

भारतीय राजनीति समय के साथ गंदी और ख़राब होते जा रही है। चुनाव जीतने के बाद नेता आम जनता की इज्जत करना जैसे तो भूल ही जाते हैं। ऐसी ही एक खबर हरियाणा के जिला कैथल से आ रही है।यहां के पुंडरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आ रहा है। यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक अपने क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने बेहद शर्मनाक टिप्पणी कर दी। हालांकि जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने माफी भी मांग ली।विधायक सतपाल जांबा जब गांव फरल के फल्गु तीर्थ पर कार्यक्रमों में गए तो मंच पर गांव की महिला सरपंच मौजूद नहीं थी और उनकी जगह उनके पति प्रतिनिधि साहब सिंह आए थे। वहीं जब विधायक सतपाल जांबा ने अपने संबोधन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि से पूछा कि गांव की सरपंच कहां हैं? तो सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि वह घर पर हैं, तो विधायक सतपाल जांबा ने सरपंच प्रतिनिधि से कहा कि सरपंच महिला को बुलाओ, हमें भी लगेगा कि कोई हमें देखने और सुनने आया है। विधायक सतपाल जांबा द्वारा महिला सरपंच पर की गई यह टिप्पणी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
