एसटीएफ ने किया खुलासा, शूटर शिवा बोला…….

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व फिल्म अभिनेता सलमान के करीबी जियाउद्दीन उर्फ बाबा सिद्दीकी पर शूटर शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा ने ही ताबड़तोड़ गोलियां दागी थीं।एसटीएफ की पूछताछ में शिवा ने स्वीकार किया कि उसने ही आस्ट्रेलिया निर्मित ग्लाक पिस्टल से बाब सिद्दीकी पर छह गोलियां चलाई थीं, जिनमें तीन मिस कर गई थीं। तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी थीं।यह भी बताया कि उसे बाबा सिद्दीकी व उनके बेटे जीशान को मारने की सुपारी दी गई थी। वह और उसके साथी जब वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, तब गाड़ी में केवल बाबा सिद्दीकी ही थे। बाबा सिद्दीकी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन्हें तीन गोलियां लगने की पुष्टि हुई थी।
