भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी…..

राजस्थान के सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बयान विवाद का कारण बन गया।मुख्यमंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के कांग्रेस के विरोध की आलोचना करते हुए अनजाने में यह कह दिया कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटाया जा सकता। जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और विवाद ने जोर पकड़ लिया।मुख्यमंत्री शर्मा ने जनसभा में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अनुच्छेद 370 पर गलत तथ्य प्रस्तुत किया। जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना संभव नहीं। हालांकि केंद्र सरकार ने इसे पहले ही हटा दिया है। इस बयान ने कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी।
