सत्ता पक्ष और विपक्ष में पोस्टर वार जारी……

सत्ता पक्ष और विपक्ष में पोस्टर वार जारी है. इस बीच बटोगे तो कटोगे व इससे जुड़े नारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर महाराष्ट्र तक सुर्खियों में है.अब बटोगे तो कटोगे को लेकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि हिंदू समाज कहीं से भी जातियों में नहीं बटा है. अलग-अलग जातियां तो हमारे समाज में क्यारी जैसी हैं. सच्चाई तो यह है कि आज देश को जातियों में बांटने का काम राजनीतिक दल कर रहे हैं.शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, हिंदू समाज कहीं से भी जातियों में नहीं बटा हैं. जातियां तो हमारे समाज में क्यारी की तरह हैं. हकीकत यह है कि राजनीतिक दल देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं. राजनीतिक पार्टियां समाज में विभेद पैदा कर रही हैं. अगर राजनीतिक दलों ने इसे बंद नहीं किया तो निश्चित ही देश में विभाजन का खतरा उत्पन्न हो सकता है. बटोगे तो कटोगे और ऐसे विचारों से भाई-भाई व लोगों के बीच मतभेद हो जाते हैं. समाज जातियों में कहीं से भी नहीं बटा. यह सिर्फ राजनीतिक दलों का काम है.
